नागरिक सुरक्षा ईकाई में अवैतनिक स्वयंसेवकों की होगी भर्ती

मुजफ्फरनगर। नागरिक सुरक्षा ईकाई में अवैतनिक स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केवल सिटी एरिया के निवासियों के लिए है और इसमें कोई मानदेय नहीं मिलेगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा गजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा ईकाई का मुख्य कार्य युद्ध या आपदा के समय प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, राहत एवं प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करना और जनता का मनोबल बनाए रखना है। शांति काल में यह विभाग प्रशासन को कानून व्यवस्था में सहयोग भी करता है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। जिसमें भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। उम्र 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक आहर्ता हाईस्कूल पास होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य नहीं होना चाहिए। वांछित नागरिक के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। अपने क्षेत्र का प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए।स्वयं सेवक चयनित होने के बाद पुलिस व चिकित्सा जांच के बाद विभिन्न पदों पर तैनाती की जाएगी। जिनमें चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन, डिवीजनल वार्डन और उनके आरक्षित पद, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन और उनके आरक्षित पद, सेक्टर वार्डन तथा संदेश वाहक शामिल हैं। अवैतनिक स्वयंसेवक बनने के इच्छुक नागरिक नगर पालिका क्षेत्र के रहने वाले आपदा सहायक, आपदा नियंत्रण कक्ष कलक्ट्रेट में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते हैं। एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 इंटरनेट पर सर्च कर पढ़ी जा सकती है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल