मुजफ्फरनगर। महिला ब्राह्मण सभा की ओर से ब्रह्मपुरी स्थित सरकारी विद्यालय ओमप्रकाश–सोमलता मेमोरियल प्राइमरी पाठशाला में छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा की अध्यक्षा रेणु भारद्वाज ने किया। इसके उपरांत ब्राह्मण सभा की सभी सदस्याओं संतोष शर्मा, मीरा शर्मा, दीप्ति शर्मा, दीप्ति पाराशर, अंजू शर्मा, श्वेता कौशिक, निधि, दीपाली कौशिक, सीमा वशिष्ठ, शैल कौशिक, जयश्री दूबे आदि ने विद्यालय के सभी बच्चों को जर्सियां वितरित कीं। कार्यक्रम में वार्ड के सभासद देवेश कौशिक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलशाद अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।






