दूधली गांव में चकबंदी को लेकर विवाद तेज

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के दूधली गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। तीसरे दिन भी किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कुछ ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रहे, जबकि दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चकबंदी को शीघ्र संपन्न करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधानी के भावी उम्मीदवार और उनके समर्थक कुछ स्वार्थी तत्वों के साथ मिलकर चकबंदी रुकवाने के प्रयास कर रहे हैं, जबकि लगभग 20 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में 90 प्रतिशत किसान संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसान मजदूर संगठन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गलत ठहराकर किसानों को भ्रमित कर रहा है।गांव के नक्शा-23 में किसानों की आपत्तियों जैसे रकबे में कमी और कीमत को न निपटाए जाने पर ग्रामीण नाराज हैं। एसओसी और डीडीसी अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हुआ है। किसान चाहते हैं कि नक्शा-23 को सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही जारी किया जाए, अन्यथा वे धरने पर अनवरत बैठेंगे। इसके अलावा किसानों ने एसीओ अजय कुमार आर्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ ही किसानों के काम को सही किया और शेष किसानों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच और आय से अधिक संपत्ति की जाँच कर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धरना केवल प्रशासनिक दबाव डालने के लिए नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार सुरक्षित करने हेतु है। उन्होंने आशा जताई कि प्रशासन न्यायपूर्वक चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला