22 से 30 नवम्बर तक बहेगी सरस श्रीराम कथा की सरिता

मुजफ्फरनगर। श्री राम भक्त कंसल परिवार द्वारा इस वर्ष सरस श्री राम कथा का भव्य आयोजन 22 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नई मण्डी रामलीला ग्राउण्ड, निकट नई मण्डी थाना, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों समाजसेवी भीमसेन कंसल, राज्य मंत्री कपिल देव, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने विस्तृत जानकारी साझा की। कथा व्यास परम पूज्य संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीराम अमृत कथा की रसधारा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शनिवार, 22 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगा, जो कंसल परिवार के निज निवास से प्रस्थान कर नई मण्डी रामलीला ग्राउण्ड तक पहुँचेगी। 22 से 29 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। 23 नवम्बर को श्री राम जन्मोत्सव, 24 नवम्बर, श्री राम विवाह होगा व तत्पश्चात सायं 6 बजे भण्डारा होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन महाराज जी द्वारा निज निवास पर हवन भी आयोजित किया जाएगा। समापन दिवस 30 नवम्बर को
अंतिम दिन को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष कथा का आयोजन होगा। कथा पश्चात दोपहर 12 बजे भंडारा होगा। समाजसेवी भीमसेन कंसल व उनके परिवार ने नगर के सभी धर्मप्रेमी भक्तों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की पावन कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला