नगर पालिका पर भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटाई का आरोप

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा ने नगर पालिका अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और पर्यावरण नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत पत्र में बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को शहर के एकमात्र कम्पनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) से पालिका के ठेकेदार और कर्मचारियों द्वारा दर्जनों हरे-भरे फलदार पेड़ अवैध रूप से काटे और कुछ को जड़ से उखाड़कर गायब कर दिया गया।
क्रांति सेना महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के सात वेतनभोगी कर्मचारी होने के बावजूद यह घटना संभव हुई, जो प्रशासनिक साजिश की ओर संकेत करती है। पालिका अधिकारियों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी की चुप्पी इस मामले में उनकी संलिप्तता की आशंका को और मजबूत करती है। संगठन ने बताया कि मुजफ्फरनगर देश के प्रदूषित शहरों में से एक है और कंपनी बाग ही ऐसा स्थल है जहाँ लोग सुबह-शाम ताजी हवा का आनंद लेते हैं। लेकिन पालिका के भ्रष्ट रवैये के कारण इस बाग का अस्तित्व खतरे में है। इससे पहले भी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से पेड़ काटकर गायब कर दिए गए थे। ज्ञापन में पालिका द्वारा सफाई के लिए रखी कंपनियों में कर्मचारियों का शोषण, पीएफ राशि रोकने और विकास कार्यों में कमीशनखोरी जैसी अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने 419 कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान की भी तुरंत मांग की। क्रांति सेना महिला मोर्चा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कंपनी बाग के पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इस मामले में पालिका अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला