बेलारूस डेलीगेशन ने किया आईपीएल यूनिट का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड, यूनिट रोहाना कलां में बेलारूस से आए विदेशी डेलीगेशन का स्वागत किया गया। इस डेलीगेशन में बेलारूस पोटाश कंपनी के डायरेक्टर जनरल एलेक्सी स्कागा, कंपनी के भारत प्रतिनिधि स्लावा लियाशकोव, इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डा. पी.एस. गहलौत तथा दिल्ली कार्यालय से डा. यू.एस. तेवतिया शामिल रहे।
डेलीगेशन ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, रोहाना कलां का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने केन हारवेस्टर व ड्रोन तकनीक की नवीन विधियों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त मोबाइल डिस्पेंसरी वेन का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत आईपीएल रोहाना शुगर मिल परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के सम्मानित कृषकों ने अतिथियों का मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए एलेक्सी स्कागा ने बताया कि बेलारूस पोटाश कंपनी विश्व की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो 100 देशों में पोटाश का व्यापार करती है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से इंडियन पोटाश लिमिटेड के साथ व्यापारिक संबंध रखे हुए हैं और यह साझेदारी आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि पोटाश के प्रयोग से किसान समृद्ध हों, क्योंकि किसानों की खुशहाली ही कंपनी की सफलता है। इस वक्तव्य का हिंदी अनुवाद डा. यू.एस. तेवतिया ने किसानों को सुनाया। डा. पी.एस. गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि आईपीएल किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका प्रयास है कि रोहाना क्षेत्र के सभी किसानों को पीएम किसान समृद्धि केन्द्र के माध्यम से यह सुविधाएं मिलें। गोष्ठी में डा. अवधेश डागर, गन्ना वैज्ञानिक, ने किसानों को गन्ना बुवाई की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. यू.एस. तेवतिया ने किया। अंत में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने सभी अतिथियों व किसानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दीपक सोम, डा. भानु (दिल्ली कार्यालय), आरके तिवारी एवं अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने बाद में प्रधान प्रबंधक (आसवनी) रमेश कुमार शर्मा के साथ आईपीएल की डिस्टिलरी एवं सी.बी.जी. इकाई का भी भौतिक निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की सराहना की। किसान गोष्ठी में लगभग 300 किसानों ने सहभागिता की और डा. पी.एस. गहलौत तथा आई.पी.एल. टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला