एसएसपी के सामने बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की धमकी पड़ी महंगी

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को जन सुनवाई के दौरान पति के इशारे पर एक महिला को अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की धमकी देना महंगा पड़ गया। महिला ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमें में क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए यह दबाव बनाया था। इस धमकी के बाद महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया गया। बाद में दोनों के लिखित में गलती की माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा गुरूवार को अपने आॅफिस में रोजमर्रा की तरह जन शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच फुगाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति के साथ वहां पहुंची। महिला ने करीब एक माह पहले तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेकर थाने से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उनके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने महिला को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिला धमकी पर उतर गई। महिला ने कहा कि यदि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह अपने दोनों बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर लेगी। एसएसपी ने महिला को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन महिला बादस्तूर अपनी धमकी को दोहराती रही। इसके बाद जनसुनवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मी उसे लेकर महिला थाने चली गई। इसके बाद महिला के पति को थाने बैठा लिया गया। थाने जाकर महिला और उसके पति को अपनी गलती का अहसास हुआ। लिखित में माफी मांगे जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना था कि महिला के आरोप को सुना गया था, लेकिन इसके बावजूद हत्या और आत्महत्या की धमकी देकर नाजायज दबाव बनाने की कोशिश की गई।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला