दूधली के चकबंदी विवाद पर पांचवें दिन भी जारी रहा धरना

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव दूधली में चकबंदी विभाग की कथित मनमानी और किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किसान मजदूर संगठन द्वारा चल रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को मजबूती देने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह भी आज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
ठाकुर पूरन सिंह ने मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन संजय सिंह से वार्ता कर किसानों की मांगों और विवाद के तत्काल समाधान पर बल दिया। उनका कहना था कि चकबंदी विभाग के गलत फैसलों के कारण किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चकबंदी विभाग के अमलों द्वारा किसानों की जमीन में जबरन बदलाव, निर्णय लेने में किसानों की अनदेखी और पक्षपातपूर्ण रवैया, अधिकारियों की मनमानी से खेतों की माप में त्रुटियां, आपत्तियों के बावजूद किसानों की बात न सुनी जाना
किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक सही समाधान नहीं निकलता, धरना जारी रहेगा। किसानों पर किसी भी अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि किसान खेतों के मालिक हैं, किसी विभाग की गलत कार्य प्रणाली उनके अधिकारों को नहीं छीन सकती। धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी। किसानों के साथ न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जल्द ही अधिकारियों की टीम गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण करेगी। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला