खानाबदोश और 10 हजार का ईनामी चांद मुठभेड़ में हुआ लंगडा

मुजफ्फरनगर। यूपी समेत कई राज्यों में सक्रिय खानाबदोश अपराधी चांद को शहर कोतवाली पुलिस ने रोहाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया। दस हजार रूपये का ईनामी चांद एक साल से फरार चल रहा था, क्योंकि वो लगातार अपना लोकेशन बदलता रहा है। वह गौतस्करी के साथ गौकशी भी करता था। नई मंडी पुलिस उसकी टोह में काफी दिनों से लगी थी।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रोहाना क्षेत्र में शहर कोतवाली पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने सटीक मुखबिरी मिलने के बाद गौ तस्कर चांद को ललकारा तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ चलाई, जिसमें यह शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बंजारा जाति के चांद का कोई निश्चित ठिकाना नहीं था, वो खानाबदोश अपराधी की तरह अक्सर अपना ठिकाना बदलता रहता था। नई मंडी कोतवाली के मुकदमे में चांद बीते एक साल से वांछित चल रहा था। उसके साथी पहले ही जेल जा चुके है। इसके अलावा उत्तराखंड और हरियाणा में भी आरोपी सक्रिय था। चाँद के पकडे जाने से निसंदेह गौतस्करी पर रोक लगेगी। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला