गीता जयन्ती महोत्सव में सजी भक्ति रस की महफिल

मुजफ्फरनगर। प्राचीन श्री शिव मंदिर में गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा भव्य शोभा यात्रा, गीता पाठ और भजन भाव का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के निर्देशन में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज की सद्प्रेरणा और श्री-श्री कृपा बिहारी जी की कृपा से प्रतिदिन चल रही नि:शुल्क गीता पाठ की श्रृंखला के तहत यह आयोजन शाम 6 बजे शुरू हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजन से हुई, इसके बाद अतुल कुमार गर्ग ने गणेश वंदना और “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करते हुए गीता के बारहवें अध्याय अर्थात भक्तियोग का पाठ भावपूर्वक कराया। रामबीर सिंह ने इस अध्याय के महत्वपूर्ण सार को प्रस्तुत करते हुए बताया कि भक्ति के चार प्रकारों में से किसी एक के भी पालन से भगवत् प्राप्ति संभव है। उन्होंने गीता पाठ के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें मानसिक शांति, धर्म और कर्म का ज्ञान, भय और संदेह से मुक्ति, आध्यात्मिक उन्नति, पितृ दोष निवारण, विचार और भावना की शुद्धि, परिवार में सुख-शांति-समृद्धि और समस्याओं का हल शामिल हैं। गीता पाठ के बाद भजन श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें सुभाष गर्ग ने “रे मन कर ले गीता पाठ”, अजय गर्ग ने “ईश्वर कृपा का भाव”, विमल प्रताप ने हनुमान जी की स्तुति, जबकि राजेश वर्मा ने राम विवाह और कृपा बिहारी जी के सुंदर भजन भाव से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संजय अरोरा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन पंडित कृष्णानंद, पंडित संजय मिश्रा, सुभाष गोयल और विपिन गुप्ता द्वारा हनुमान जी की आरती और बहन ज्योति द्वारा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गीता पाठ और भजन कार्यक्रम में रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, अंशु सिंह, ज्योति कश्यप, राधा रानी, अनुष्का, जाह्नवी, अल्का गोयल, संजय मिश्रा, राजकुमारी, मोहिनी गुप्ता, पूनम अरोरा सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला