गंधक से भरा ट्रक पलटा, मची भगदड़

मुजफ्फरनगर।तितावी क्षेत्र में शनिवार को एक कार को बचाने के चक्कर में गंधक से भरा ट्रक पलट गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद सुलगी सड़क और धुएं से लोग सहम गये। इस कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे गंधक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया गया है कि शनिवार दोपहर के समय गंधक से भरा ट्रक शामली से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहा था। धौलरा पुल के पास राॅंग साईड से आई कार को बचाने के प्रयास में गंधक से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गया। सड़क पर ज्वलंतशील गंधक के गिरने से कई स्थानों पर सड़क सुलग गई। साथ ही गंधक से निकले धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दहशत में लोग जहां थे वहीं रूक गये।

  • Related Posts

    जनपद न्यायाधीश ने बाल संरक्षण गृह का किया निरीक्षण

    जनपद न्यायाधीश ने बाल संरक्षण गृह का किया निरीक्षण-किशोरों से जानी समस्याएं, व्यवस्थाओं का लिया जायजा-पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी परखी स्थितिमुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार…

    Continue reading
    अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

    खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में शनिवार को एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में गोदाम में काम कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद न्यायाधीश ने बाल संरक्षण गृह का किया निरीक्षण

    अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

    युवक ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग

    विश्व धरोहर दिवस व परशुराम जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    छेड़छाड़ में भाजपा के पूर्व मंत्री का बेटा दोस्त के साथ गिरफ्तार

    गंधक से भरा ट्रक पलटा, मची भगदड़