एकता और अखंडता का संदेश लेकर शहर भर में गुंजी भारत माता की जय

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल से एक भव्य पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यह पद यात्रा गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी काॅलोनी, एसडी गल्र्स इंटर काॅलेज परिसर, सरवट फाटक, अहिल्याबाई मार्ग, रुड़की रोड, नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज, शिव चैक, भगत सिंह रोड, हनुमान चैक, लोहिया बाजार और एसडी मार्केट से होती हुई शाम टाउन हाॅल मैदान पर संपन्न हुई। यात्रा में शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों की गूंज और तिरंगों की लहर से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। टाउन हाॅल मैदान पर आयोजित विशाल जन सभा में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज का भारत उनके त्याग और नेतृत्व का परिणाम है।कार्यक्रम के संचालन में लोकसभा संयोजक विजेंद्र पाल, जिला संयोजक संजय गढ़, जिला सहसंयोजक रोहतास पाल, सुनील दर्शन तथा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक विशाल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। यह पद यात्रा लौह पुरुष के आदर्शों और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला