उप निबंधक कार्यालय में चोरी के मास्टर माइंड गिरफ्तार, डीवीआर बरामद

मुजफ्फरनगर। खालापार पुलिस ने सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को पकड़ा है। इनके पास से चुराया गया डीवीआर और बाइक बरामद हुई है। आरोपी अब खतौली के उप निबंधक कार्यालय में चोरी करने की तैयारी में थे। इससे पहले बुलंदशहर और हापुड़ में चोरी का प्रयास भी यह गैंग कर चुका है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में चोरी का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के कारण चोर यहां से डीवीआर चुराकर ले गए थे। अलमारी के ताले तोड़े गए थे, लेकिन वहां किसी तरह का कैश नहीं मिला था। सरकारी कार्यालय में हुई घटना को गंभीरता से लेकर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर चैहान की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने साक्ष्यों का संकलन करने के बाद अख्तर फिरोज और बहार मियां निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से चुराया डीवीआर और चोरी की बाइक बरामद की गई है। एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि यह गैंग उप निबंधक कार्यालयों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों ने सदर तहसील में विफल होने के बाद अब खतौली तहसील के उप निबंधक कार्यालय में चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन वो पहले ही पकडे़ गए। आरोपियों ने पूछताछ में बुलंदशहर और हापुड़ में उप निबंधक कार्यालय में चोरी के प्रयास की बात स्वीकार की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला