मंत्री कपिल देव के प्रयासों से मुज़फ्फरनगर को मिली बड़ी सौगातस्मार्ट सिटी विकास के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं आधुनिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी स्वरूप विकसित करने हेतु प्रारंभिक चरण में 12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयास एवं प्रभावी पैरवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुज़फ्फरनगर को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि के माध्यम से नगर में स्मार्ट एवं आधुनिक विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी, जिसमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बेहतर जल निकासी प्रणाली, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के उन्नयन जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। साथ ही यह धनराशि प्रतिवर्ष बढ़ाई जाएगी, जिससे नगर के दीर्घकालिक एवं योजनाब( विकास को निरंतर गति मिल सके। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी से विस्तृत वार्ता कर मुज़फ्फरनगर को समृ(,व्यवस्थित एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने हेतु एक व्यापक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुज़फ्फरनगर को मिली यह सौगात न केवल नगर के विकास को नई दिशा देगी, बल्कि व्यापार, रोजगार, निवेश एवं नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में भी नए अवसर उत्पन्न करेगी।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा