एआई की मदद से बने संदेश के चक्रव्यूह में फंसे गौहर समेत चार शख्सईद मुबारक के संदेश में आई तस्वीरों पर उठे सवाल, पुलिस ने शांति भंग में किया चालानशहर कोतवाली, ककरौली, भोपा और मीरापुर कोतवाली में हंगामे के बाद दर्ज हुए मुकदमें

मुजफ्फरनगर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि ‘एआई’ की मदद से तैयार कराए गए ईद मुबारक के संदेश के चक्रव्यूह में सामाजिक कार्यकर्ता गौहर सिद्दीकी समेत कई लोग फंस गए। इरादा गलत नहीं था, लेकिन एआई जनरेट तस्वीरों को इग्नोर किए जाने के कारण हिंदू संगठनों ने हंगामा किया तो पुलिस को शांति भंग में सिद्दीकी का शांति भंग में चालान करना पड़ा। इसी तरह मीरांपुर, ककरौली और भोपा क्षेत्र में इस तरह की चूक करने वालों को भी कानूनी जकड़न का शिकार होना पड़ा।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एआई जनरेट फोटुओं की भरमार है। एआई की मदद से फोटो और संदेश बनाने की अधकचरी जानकारी के चलते आए दिन किसी न किसी को कानून की मार झेलनी पड़ रही है। इस बार एआई की मदद से ईद मुबारक का संदेश बनवाना मुसीबत बन गया। बरसों से आपसी सद्भाव के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गौहर सिद्दीकी ने भी मुबारकबाद देने के लिए ऐसा ही संदेश तैयार कराया था, जिसमें आई आपतिजनक तस्वीर ने बखेडा खड़ा कर दिया। हिंदू संगठनों ने तस्वीर पर सवाल उठाते हुए गौहर सिद्दीकी की घेराबंदी तेज कर दी। गलती का अहसास हुआ तो गौहर सिद्दीकी ने इसके लिए सोशल मीडिया पर जाने-अनजाने में हुई अपनी गलती को स्वीकार भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरूवार सुबह ही गौहर सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया। बाद में शांति भंग में उनका चालान कर दिया गया। दोपहर के समय उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।
ऐसी ही आपतिजनक पोस्ट को लेकर मीरांपुर, ककरौली और भोपा थाने में कार्रवाई की गई। ढांसरी निवासी जाहिद ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ गया। इस तरह रूड़कली के वकीलूद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

गलती हुई, भविष्य मे लेंगे सीखः गौहर सिददीकी
मुजफ्फरनगर। जमानत पर बाहर आए सामाजिक कार्यकर्ता गौहर सिद्दीकी ने खुले मन से जाने-अनजाने में हुई अपनी गलती को स्वीकार किया। यह सबकों को पता है कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, लेकिन एक चूक की वजह से यह सब कुछ हुआ है। वो बरसों से समाज के बीच है और आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक एकता के सबसे बड़े पक्षधर है। वो सामाजिक व्यक्ति है, इसलिए उन्हें अपनी गलती को स्वीकार करने में किसी तरह की शर्मिंदगी नहीं है।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा