नकाबपोश बाइक गैंग का बोलबाला, वीडियो ने हडकंप मचा डाला

मुजफ्फरनगर। शहर के साकेत मौहल्ले में इन दिनों नकाबपोश बाइक गैंग का बोलबाला है, जो इलाके में दहशत का सबब बना हुआ है। हाथों में डंड़े, हाॅकी और दूसरे हथियार लेकर निकलता तो दहशत का माहौल बन जाता है। सोमवार को युवाओं के इस गैंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो पुलिस में हड़कंप मच जाता है। पुलिस वीडियों का संज्ञान लेकर इस गैंग की पहचान में जुट गई है। वैसे तो शहर के कई हिस्सों में बाइक गैंग सक्रिय है, जो यदा-कदा अपनी मौजूदगी का अहसास कराता रहता है। सोमवार को ऐसे ही नकाबपोश बाइक गैंग का वीडियो सामने आया है, जो साकेत का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 25-30 युवा बाइक पर सवार होकर आ रहे है, जिनमें काफी युवक अपना चेहरा छिपाए हुए है। एक बाइक पर तीन-तीन युवक दिख रहे है, जिनके हाथों में डंडे, हाॅकी साफ नजर आ रहे है। बाइक गैंग जिस स्पीड पर सड़क पर दौड़ रहा है, उससे यही लग रहा है कि युवाओं का यह गैंग किसी विरोधी को सबक सिखाने जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला