ड्रोन की निगरानी में अवैध शराब पर कसा शिकंजा

मुजफ्फरनगर।जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम शुक्रताल, बिहारगढ़, भुवापुर व मजलिसपुर तौफीर के जंगल और खादर क्षेत्रों में अवैध मदिरा निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरे की सहायता से संदिग्ध क्षेत्रों की गहन निगरानी की गई।
यह अभियान प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आयोजित किया गया। टीम ने गांवों में संभावित निर्माण स्थलों और छुपे कोनों की गहन तलाशी लेते हुए अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु सतर्कता बढ़ाई।अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों को टीम द्वारा सीयूजी नंबर प्रदान कर जागरूक किया गया तथा अपील की गई कि भविष्य में यदि कोई भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सूचित करें ताकि दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जा सके।आबकारी विभाग का यह प्रयास अवैध मदिरा नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला