कला आधारित शिक्षण को मिलेगा नया आयाम

मुजफ्फरनगर। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कला शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सीबीएसई द्वारा एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत किया और अतिथियों को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यशाला में सीबीएसई की अनुभवी विशेषज्ञ संजया वालिया और अमिता चौधरी ने कला आधारित शिक्षण को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से शामिल करने की रणनीतियों व प्रायोगिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कला शिक्षा के माध्यम से सीखने को अधिक रोचक व रचनाशील बनाने के तरीके सीखे। कार्यशाला में कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों की गहन जानकारी प्राप्त की। सीबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुरूप कला एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा। समापन अवसर पर उप प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना की और कला-आधारित शैक्षणिक प्रक्रिया को विद्यालयों में अधिकाधिक लागू करने का आह्वान किया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल