खालापार में लापरवाही की इंतहाः बेकसूर मजदूर की छीनी जिंदगी

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार में मकान का लेंटर डालते समय बरती गई घोर लापरवाही के कारण एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बताया गया है कि आपूर्ति बंद की बात सुनकर मजदूर ने तारों को पीछे करने का प्रयास किया तो यह अनहोनी हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। खालापार में मुगल गार्डन के पीछे शाकिर के मकान में रविवार को लैंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए शाकिर ने मौहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए लाइन मैन से संपर्क किया था। लाइनमैन की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद काम कर रहे मजदूर अरफात पुत्र उमरदराज निवासी शामली स्टैंड को तारों को पीछे करने का काम दिया गया। अरफात ने जैसे ही तारों को पीछे करने की कोशिश की तो जोरदार झटके के साथ वो नीचे जा गिरा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। तत्काल झुलसे अरफात को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मजदूर अरफात की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही देर में काफी लोगों का जमावडा हो गया। सूचना पर खालापार पुलिस भी आ गई। परिजनों का आरोप है कि अरफात की जान मकान मालिक की लापरवाही से गई है। उनका कहना था कि अरफात के परिवार को मुआवजा दिया जाए। अरफात ने अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को बिलखता छोड गया है। खालापार कोतवाली निरीक्षक महावीर चौहान ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला