खतौली। शनिवार को खतौली थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने अपनी शिकायतें थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल और एसएसआई राजकुमार बालियान के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध जांच और निस्तारण के निर्देश दिए। बताते चलें कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जनता की समस्याएँ सुनते हैं। शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने पर जोर दिया जाता है, ताकि छोटी समस्याओं के लिए जिला स्तर पर न जाना पड़े। सभी शिकायतों का रजिस्टर में दर्ज होना, प्रगति की निगरानी और तय समय सीमा में निस्तारण अनिवार्य है। इस अवसर पर लेखपाल, नगर लेखपाल अश्वनी कुमार, नगर पालिका परिषद से अतुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाने पर कुल 3 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके निस्तारण के लिए थाना प्रभारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया।






