खतौली। थाना कोतवाली पहुंचे ग्राम भूड़ निवासी शमशाद ने बताया कि बीती रात उनके घर पर कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकाया। शमशाद के अनुसार, इनमें से एक ने उनके घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया और बाहर आने पर मारपीट भी करने की कोशिश की। घटना के दौरान उनके पड़ोसी मदद के लिए आए और उन्हें बदमाशों से बचाया। शमशाद ने कहा कि ये लोग मोहल्ले में पहले भी मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं और मोहल्ले के लोग उनसे परेशान हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उन्होंने थाना खतौली से अपील की है कि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।शमशाद ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि भविष्य में अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना हुई, तो इसी घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।






