बच्चों के लिए लगाया निःशुल्क कार्डियक स्क्रीनिंग कैंप

मुजफ्फरनगर। बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर गिरीश कुमार के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर द्वारा मुजफ्फरनगर में बच्चों के लिए मुफ्त पेडियाट्रिक कार्डियक स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया।
कैंप का उद्देश्य शिशुओं, बच्चों और किशोरों में जन्मजात तथा एक्वायर्ड हार्ट डिज़ीज़ का समय पर निदान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना था। यह कैंप साई हॉस्पिटल में रेल इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
साई हॉस्पिटल, जो क्षेत्र का प्रमुख पीडियाट्रिक सेंटर है, इसकी अगुवाई पीडियाट्रिक कंसल्टेंट्स डॉ. गिरीश कुमार और डॉ. समर्थ कुमार ने की। दोनों विशेषज्ञों ने बताया कि उनका लक्ष्य सुपर स्पेशियलिटी उपचार को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाकर जरूरतमंद बच्चों को समय पर सहायता प्रदान करना है। रेल इंडिया फाउंडेशन की लिटिल हार्ट बीट्स योजना आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के हृदय उपचार में मदद करती है। विशेषज्ञ टीम ने की विस्तृत स्वास्थ्य जांच
कैंप के दौरान फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दीपक ठाकुर के नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की, जिसमें क्लिनिकल असेसमेंट, इकोकार्डियोग्राफी और ईसीजी शामिल थे।
कई बच्चों में पहली बार हृदय रोग के संकेत मिले, जिन्हें तुरंत आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। इससे स्पष्ट हुआ कि प्रारंभिक स्क्रीनिंग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों को दी गई उपयोगी जानकारी
कैंप के दौरान माता-पिता को हृदय रोगों के प्रारंभिक लक्षण पहचानने, बच्चों में हार्ट-हेल्दी लाइफस्टाइल विकसित करने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। अभिभावकों ने इस निःशुल्क सेवा और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. दीपक ठाकुर ने कही महत्वपूर्ण बात
कैंप के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा,
भागीदारी उत्साहजनक रही। जितने बच्चों की हम स्क्रीनिंग कर पाए, उससे इस पहल की सार्थकता सिद्ध होती है। कई हृदय रोग शुरुआती वर्षों में बिना लक्षण के रहते हैं, हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा बिना सही निदान के न रह जाए। फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर अपने कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और विशेष हृदय उपचार सेवाओं के माध्यम से भविष्य में भी बाल हृदय स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए तत्पर है। टीम क्षेत्र भर में ऐसे स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहती है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल