मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित वर्मा पार्क, गली नंबर 11 के चौधरी चरण सिंह भवन में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची अद्यतन कार्यक्रम के तहत एसएआर फॉर्म भरवाए गए। इस दौरान वार्ड 31 की सभासद बॉबी सिंह के नेतृत्व में बीएलओ ने उपस्थित मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी। बीएलओ ने स्पष्ट किया कि जिस भी व्यक्ति का एक ही पते पर दो से अधिक नाम दर्ज हैं, उनमें से सिर्फ एक नाम ही मान्य रहेगा और शेष नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। मतदाताओं से अपील की गई कि वे सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह सटीक व अद्यतन तैयार हो सके।






