जनरेटिव एआई कार्यशाला में छात्रों को दी आधुनिक एआई तकनीकों की समझ

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम एआई तकनीकों और अन्य टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना और उनके प्रयोगों की समझ विकसित करना था।कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता आशुतोष हिस्किल ने छात्रों को जनरेटिव एआई की मूल अवधारणा, कार्यप्रणाली और इसके विभिन्न क्षेत्रों जैसे टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और कोड जेनरेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनरेटिव एआई बड़ी मात्रा में डेटा से सीखकर नई और मौलिक सामग्री तैयार कर सकती है, और इसका उपयोग शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, डिजाइन और सॉफ्टवेयर विकास में तेजी से बढ़ रहा है।कॉलेज के सचिव अनुभव कुमार ने कहा आज का युग तकनीकी परिवर्तन का युग है, और ए.आई. जैसी तकनीकों में दक्षता हासिल करना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि जनरेटिव एआई भविष्य की सबसे उन्नत तकनीक है, जो शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और अनुसंधान में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। हमारे विद्यार्थी इसे सीखकर देश के विकास में योगदान देंगें। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षकों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया गया, जिससे छात्रों में नई तकनीकों को सीखने और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला