जब-जब बढ़ेगा अधर्म, तब-तब होंगे भगवान अवतरित : तिवारी

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण बिहार में चल रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने धर्म और अध्यात्म से ओतप्रोत प्रवचन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, अधर्म और दुराचार बढ़ता है, गौ-संतों और माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश करते हैं और धर्म का परचम लहराते हैं।महाराज श्री ने नृसिंह अवतार, राम अवतार और कृष्ण जन्म की पावन कथा का मनोहर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु के नाम का स्मरण ही जीवन का सार है। अजामिल जैसा पथभ्रष्ट ब्राह्मण भी जब भगवान का नाम स्मरण करता है, तो वह भवसागर से पार उतर जाता है। प्रभु का नाम चाहे जानबूझकर लिया जाए या अनजाने में, उसका प्रभाव अवश्य होता है।कृष्ण लला के जन्म प्रसंग और नाम महिमा का वर्णन सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे। वातावरण जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पवन अचिंत बंसल, दीप्ति बंसल, उमा बंसल, नरेंद्र कुमार बंसल, संदीप गुप्ता, गोपाल सैनी, संगीता सैनी, मंजू त्यागी, राजीव त्यागी, आलोक शर्मा, बी.के. सूर्यवंशी, अमरजीत भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला