ढाई लाख हडपने को दर्शाई फर्जी लूट, पुलिस ने खोली पोल

सिखेडा पुलिस ने कैश बरामद कर झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को किया गिरफ्तार
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की अगुवाई में पुलिस पूरी साजिश को किया तार-तार

मुजफ्फरनगर। सिखेडा पुलिस नें स्क्रैप खरीदने आए जगाधारी के वाहन चालक की ढाई लाख रूपये की लूट दर्शाने की पूरी साजिश को तार-तार कर दिया। पुलिस ने पूरी रकम बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने जो कहानी बताई थी कि बाइक सवार चार बदमाशों ने उससे कैश लूट लिया है, लेकिन कुछ घंटे में ही पुलिस ने नगदी पिकप वाहन से बरामद कर पूरी साजिश की पोल खोलकर रख दी। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जगाधरी के कारोबारी शहनवाज ने पिकप चालक सुमित उर्फ कालू को मुजफ्फरनगर के निराना से स्कैप लाने के लिए ढाई लाख रूपये दिए थे। सुमित ने यह रकम हडपने के लिए लूट की फर्जी कहानी तैयार कर दी। सुमित ने मंगलवार रात सिखेडा थाने पर खबर दी कि बाइक पर आए चार बदमाशों ने आतंकित करते हुए उससे ढाई लाख रूपये लूट लिए। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच पडताल की।
एसपी प्रजापत ने बताया कि जांच पडताल के दौरान शिकायतकर्ता के बयानों में बार-बार बदलाव देखने को मिला। इसी आधार पर पुलिस ने तत्थपरक जांच करते हुए चालक सुमित से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस टीम ने आरोपी के वाहन से 2 लाख 47 हजार की नगदी बरामद कर ली, जबकि तीन हजार रूपये उसके द्वारा खर्च कर दिए गए। आरोपी ने ढाई लाख रूपये की रकम हडपने के लिए लूट की फर्जी सूचना अंकित कराई थी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला