‘जन्म-जन्म का नाता है, गाय हमारी माता है’

मुजफ्फरनगर। पूरे नगर में गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर की विभिन्न गौशालाओं और मोहल्लों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने श्रद्धा भाव से गौमाता और गौवंश का पूजन-अर्चन किया, उन्हें तिलक लगाया और भोग अर्पित किया।
नई मंडी स्थित शहर गौशाला में इस अवसर पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तजन परिवार सहित वहां पहुंचकर गौमाता की सेवा में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने गौमाता को स्नान कराया, पुष्प और तुलसी अर्पित की, साथ ही आरती कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान गौशाला परिसर में भक्ति संगीत और ‘‘जय गौमाता’’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने गौसेवा के लिए दान भी किया और गौवंश के संरक्षण की शपथ ली।शहर गौशाला में भी गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। यहां न्यायधीश आदेश नैन, एडीजे मंजुला, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम शर्मा, प्रवीण अरोड़ा, कांग्रेस नेता सतीश गर्ग, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, विजय शुक्ला, उद्यमी भीमसेन कंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन सभी ने गौ माता के चरण पखार कर तिलक किया और आरती उतार कर पूजन किया। यहां भी महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने गौमाता को गुड़, रोट और हरी चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गोपाष्टमी पर्व पर नगर में धार्मिक वातावरण छाया रहा और दिन भर श्रद्धालु गौसेवा में लीन दिखाई दिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला