समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता और जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई, जिसमें 17 अगस्त को बुढ़ाना में प्रस्तावित पीडीए पंचायत को लेकर खास चर्चा हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि बुढ़ाना की पीडीए पंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। ज़िया चौधरी ने कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक पंचायत में भारी संख्या में पहुँचने की अपील की। सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की सरकारी स्कूल बंद करने की साजिश का समाजवादी पार्टी कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा का निजीकरण कर आम जनता से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है, जिसे सपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस डोनाल्ड ट्रंप के लिए मोदी सरकार आंखें बिछा रही थी, अब वही भारत विरोधी रुख अपना रहे हैं। यह भाजपा की विफल कूटनीति का नतीजा है।सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर और नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान, आरक्षण और पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। बैठक में साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, आमिर कासिम एडवोकेट, चौधरी ओमपाल सिंह, अंकित शर्मा, सुरेश पाल प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, डॉ अविनाश कपिल, सभासद सत्तार मंसूरी, अन्नू कुरैशी, नदीम खान, युवा नेता सत्येंद्र पाल, सचिन पाल, नवाब इम्तियाज कुरैशी, असद पाशा, इमलाक प्रधान, चौधरी यशपाल सिंह, आशीष त्यागी, डॉ अलीशेर अंसारी, ऐश मोहम्मद मेवाती, इमरान खान एडवोकेट, जुल्फिकार कुरैशी, हाजी गुफरान तेवड़ा आदि ने भी संबोधित किया।






