सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पूर्व सभासद आहत, एसएसपी को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् की पूर्व सभासद व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूनम शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अपमानजनक वीडियो वायरल करने और 5 लाख रुपये की अवैध मांग व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, पूनम शर्मा, दो बार नगर पालिका की सभासद रह चुकी हैं। आगामी 31 जुलाई को नगर के सिटी सेंटर में क्रियेशन ग्रुप द्वारा आयोजित एक सांगीतिक कार्यक्रम में संयोजक के रूप में आमंत्रित की गई हैं। आरोप है, इसी कार्यक्रम को लेकर विपक्षियों में राजनीतिक ईष्र्या उत्पन्न हो गई है। पूनम शर्मा ने आरोप लगाया है कि सुमित बजरंगी नामक व्यक्ति, जिसकी फेसबुक आईडी से वीडियो वायरल किया गया, एक दबंग और असामाजिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसने जानबूझकर जातिगत व धार्मिक आधार पर भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। पूर्व सभासद ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सुमित से संपर्क कर वायरल वीडियो को हटाने की बात कही तो उसने बदले में 5 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, पैसे न देने पर उनके खिलाफ और भी आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पूनम शर्मा ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर राजनीतिक षड़यंत्र बताया और सिविल लाइन थाना पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। इस संबंध में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले में राजनीतिक हलकों में हलचल देखी जा रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला