समान नागरिकता कानून पूरे देश में लागू करना वक्त की मांगः निशंक

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि समान नागरिकता कानून पूरे देश में लागू करना वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वास की नई गाथा लिखने जा रहा है। यूके के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, विश्वास और प्रयास के मूलमंत्र पर काम करते हुए आम जनमानस की सेवा में जुटी है। तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के तमाम वर्गो तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने समान नागरिकता कानून की वकालत करते हुए कहा कि भाजपा की धामी सरकार ने उत्तराखंड इस कानून को सबसे पहले लागू किया है। यह कानून वर्तमान में वक्त की मांग की। मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसकी वजह से आज जम्मू कश्मीर में विकास की गंगा बह रही है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश दिन-रात चैगुनी तरक्की कर रहा है। यही नहीं पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है। पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के आने के बाद उत्तर प्रदेश की काया पलट ही हो गई है। पहले पूरे देश में यूपी की छवि जंगलराज जैसी थी, लेकिन योगी के नेतृत्व में प्रदेश में नए युग की शुरूआत हुई है। तेजी से विकास के साथ कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। देश की लोकतांत्रिक और राजनीतिक व्यवस्था में यूपी के योगदान को नजरदांज नहीं किया जा सकता है। उन्हें मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री रहकर नई शिक्षा नीति 2020 को स्वरूप देने का सौभाग्य मिला। भारत की यह नई शिक्षा नीति गैम चैंजर का काम करेगी। इससे पहले मंत्री कपिल देव ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व सीएम डाॅ निशंक का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री रोहित वाल्मीकि, विशाल गर्ग, रोहताश पाल, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, बृजेश कुमार, अनुज गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कथावाचक संत विजय कौशल महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल