शहीद गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया

खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में अमर बलिदानी वीर शहीद गुरु तेग बहादुर का 350 व शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान कोई साधन बलिदान नहीं था। उन्होंने देश के विशेष कर कश्मीर के पंडितों को बचाने के लिए एवं वैदिक धर्म को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन धर्म को नहीं छोडा। यह भी उल्लेखनीय है कि उनके 9 वर्षीय पुत्र गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें इस बलिदान के लिए आग्रह किया था और गुरु गोविंद सिंह ने अपने दो साथी भाई सती दास और भाई मतिदास को लेकर औरंगजेब के सामने प्रस्तुत हो गए। औरंगजेब ने पहले उनके शिष्यों को धर्म बदलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो उन्हें गर्म तेल में जलकर और आरे से चिरवा कर शहीद कर दिया और बाद में गुरु तेग बहादुर के द्वारा धर्म परिवर्तन मना करने के बाद उनके सर को धड़ से अलग कर दिया। इस तरह से औरंगजेब की क्रूरता का शिकार होकर के उन्होंने धर्म की रक्षा की।
डीडी आर्य ने बताया कि गुरु तेगबहादुर सिंह जी के पिताजी का नाम गुरु हरगोविंद सिंह और माता जी का नाम गुजरी देवी था। गुरु तेग बहादुर जी का बचपन का नाम त्यागमल था माता-पिता ने अपने बच्चों को शास्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा दीक्षा बहुत अच्छे ढंग से दिलाई थी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश सिंह, रामानंद आर्य, भगवान सिंह, धीरेंद्र आर्य, चरण सिंह आर्य, शोभाराम आर्य, राजेंद्र खारी, पूर्व स्टेशन अधीक्षक अजेश आर्य, डीडी आर्य, सुशील आर्य आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रवाद एवं धर्म रक्षा का संकल्प लिया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला