सड़क निर्माण और नाला निर्माण का निरीक्षण

पुरकाजी। चेयरमैन जहीर फारुकी ने आज सभासद आजाद फरीदी और इस्तखार उर्फ लाल्ला के साथ मिलकर लक्सर रोड पर ग्रीन फील्ड स्कूल से तुर्किस्तान तक बनाई जा रही आरसीसी सड़क और आरसीसी नाले का निरीक्षण किया।
चेयरमैन ने ग्रीन फील्ड स्कूल के प्रबंधक यशपाल मास्टर और मशकूर कुरैशी सहित क्षेत्र में रहने वाले और व्यापार करने वाले लोगों से सड़क निर्माण से उनकी संतुष्टि और लाभ के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि इतनी लंबी, चौड़ी और मजबूत सड़क बनना विकास की असली पहचान है। सड़क में लगे दो खंभे समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह सड़क क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के लिए बहुत फायदेमंद है। चेयरमैन ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जहीर फारुकी ने कहा कि पुरकाजी कस्बे के चारों तरफ विकास कार्यों का इतिहास रचना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिले।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला