खतौली। श्री राम पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 11वीं तक के छात्रों के बीच आयोजित पांच दिवसीय खेल महोत्सव का समापन बड़े उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने प्रथम, बॉस हाउस ने द्वितीय और पटेल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टैगोर हाउस की टीम में आयुष, शुभ, शाकिब, निगम, तुषार, विशाल, आर्यन, सिद्धार्थ और आदित्य शामिल थे। बॉस हाउस की ओर से सिद्धार्थ खारी, लक्ष्य, कुणाल, उदय, उमंग, दीपांशु, आरव और लकी ने खेला। पटेल हाउस की टीम में देव, अभिषेक, अक्षय, सूर्यांश, हर्ष, वरुण, मयंक और हर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के संस्थापक श्री राम रिक्षपाल, प्रबंधक प्रवीण चंद्रवंशी, नवीन चंद्रवंशी, मुकुल चंद्रवंशी और प्रधानाचार्या जेबा नाज़ ने विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया और उनके उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में बच्चों की खेल क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख भी दी गई।






