रैली नहीं रेला होगा, सर्व समाज का मेला होगा

मुजफ्फरनगर। बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन ने कमर कस ली है। जिले से कार्यकर्ताओं की 100 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए जिले के पदाधिकारियों और विधानसभाओं प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।
बसपा प्रमुख मायावती ने प्रस्तावित 2027 के चुनाव के मद्देनजर संगठन को नए सिरे से गतिशील बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में बड़ी महारैली आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। मुजफ्फरनगर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली और गिरीश जाटव यहां आकर 100 बसों का टारगेट दे चुके है। छोटे वाहन और ट्रैन से जाने वालों की संख्या अलग है।
बसपा के जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि महारैली को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। उन्होंने दावा किया कि 9 अक्टूबर को लखनऊ की सड़कों पर सर्व समाज का मेला नजर आएगा। उन्होंने बताया कि जिले के बसपा पदाधिकारियों और विधान सभा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला