मुजफ्फरनगर। न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इंडियन फैशन वीक के तहत मिस और मिस्टर मुजफ्फरनगर बनने के लिए युवक और युवितयां रैंप पर चलेेंगे। आयोजक मोहित मेहंदियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर के टेलेंट को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए मेरठ रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में इंडियन फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों की मॉडलों की मौजूदगी में मुजफ्फरनगर और आसपास के युवक और युवतियां मिस और मिस्टर मुजफ्फरनगर बनने के लिए भारतीय परिधान पहनकर रैंप पर चलेंगी। यहां के विजयी प्रतियोगियों को राज्य और देश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन में खेल, मॉडलिंग और दूसरे क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।






