महिला आयोग की टीम ने जेल में किया महिला बैरिक का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान और सदस्य सपना कश्यप ने मुजफ्फरनगर जिला कारागार में महिला बैरिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोग की टीम ने महिला बंदियों की दैनिक सुविधाओं, सुरक्षा उपायों, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण व्यवस्था और कानूनी सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। इससे पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी के डाकबंगले पर महिला संबंधी शिकायतों को सुना निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक अभिषेक चौधरी और जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। महिला आयोग ने महिला बंदियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए जिला कारागार प्रशासन को कई सुधारात्मक निर्देश जारी किए।आयोग का यह निरीक्षण प्रशासनिक स्तर पर महिला बंदियों की स्थिति में सुधार और उनकी भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर पहुंचकर महिला संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला