मुजफ्फरनगर। न्यू मंडी स्थित मेहता क्लब में आज अनादि अनिधन जीनाग़म पंथ जयवंत हो गुरु मंत्र संकट मोचन तारण हारे गुरु विमर्श के तहत श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पावन सानिध्य में परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक विधियों और मंत्रोच्चारण का विशेष आयोजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया और महामुनिराज के आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, विकल्प जैन और श्री दिगम्बर जैन साधु सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और धर्मसंस्था के प्रयासों की सराहना की।महामुनिराज श्री 108 विमर्शसागर जी ने उपस्थित जनों को धर्म और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने का संदेश दिया।







