बिना अनुमति के भैंसा-बुग्गी दौड़, तीन गिरफ्तार, 25 पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। जड़वड़ में बिना अनुमति के भैंस-बुग्गी दौड़ कराने वालों पर कानून का डंडा चल गया। एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर ककरौली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें से 15 की पहचान का दावा किया गया है। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि ककरौली के जड़वड़ गांव में बिना अनुमति के भैंसा-बुग्गी दौड कराई जा रही थी, जिसमें जडवड के अलावा बहसुमा आदि इलाकों से भैंसा-बुग्गी लेकर लोग पहुंचे थे। पूर्व में भैंसा-बुग्गी में कई तरह की अनहोनी हो चुकी है। इसी कडी में ककरौली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने जड़वड़ गांव में पहुंचकर कार्रवाई की तो आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तीन लोगों को पकड़कर भैसा-बुग्गी को कब्जे में ले लिया गया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। एसपी बंसल ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तरफ से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 15 की पहचान हो गई है। इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला