बारिश बनी फिर आफत, निचली बस्तियों में भरा पानी राधिका पुरम में ट्रैक्टर धंसा, आम जन जीवन अस्त-व्यवस्त

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को मुजफ्फरनगर शहर में हुई भारी बारिश एक बार फिर नगरवासियों के लिए मुसीबत बनकर आई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर निचली बस्तियों में हालात और भी बदतर हो गए जब बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
पचेंडा रोड स्थित राधिका पुरम कालोनी में जलभराव इतना अधिक हो गया कि वहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर सड़क की मिट्टी में धंस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर मिट्टी में इतना गहराई तक फंस गया कि उसे बाहर निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम द्वारा जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे हर बारिश के बाद उन्हें इस तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हर साल इसी तरह के हालात बनते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था न की गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। शहर के अन्य इलाकों में भी जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित रहा और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला