पति से प्रताड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में छिड़का पैट्रोल

हेड कांस्टेबल संदेश वत्स ने आत्मदाह की कोशिश को किया नाकाम, महिला को जकड़कर किसी को नहीं आने दिया पास
आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल ने स्थिति को संभाला

मुजफ्फरनगर। छात्र उज्जवल राना के आत्मदाह की आग ठंडी नहीं हो पाई है कि पति से प्रताड़ित एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। समय रहते महिला हेड कांस्टेबल संदेश वत्स ने तेल छिड़कने वाली महिला को जकड़कर किसी को उसके पास फटकने नहीं दिया। हालांकि आंखों में पैट्रोल जाने के कारण महिला काफी देर तिलमिलाती रही। आत्मदाह की कोशिश की बात सुनकर ऑफिस से बाहर आए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने तत्काल महिला का अस्पताल में इलाज कराया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह सुनवाई चल रही थी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल अपने-अपने ऑफिसों में शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस में दाखिल हुई एक महिला ने अपने साथ लाई बोतल से अपने शरीर पर पैट्रोल छिड़क लिया। महिला ने जिस तेजी से तेल छिड़का कोई समझ नहीं पाया। एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला हेड कांस्टेबल संदेश वत्स ने बिना देर किए तेल छिड़कने वाली महिला की कोहली भर ली, ताकि वो आगे कोई कदम नहीं उठा सके। यही नहीं महिला कांस्टेबल ने महिला के साथियों को पास में फटकने नहीं दिया। महिला कांस्टेबल उसे खींचकर ऑफिस की तरफ ले गई। इतनी देर में दूसरे पुलिसकर्मी भी आ गए और उसे घेरे में ले लिया। इसी बीच आंखों में पैट्रोल गिर जाने के कारण महिला बुरी तरह तिलमिला गई। आत्मदाह की कोशिश की बात सुनकर आए एसपी सिटी प्रजापत और एसपी देहात आदित्य बंसल ने महिला हेड कांस्टेबल अनिता के साथ महिला को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर उसे उपचार दिलाया गया। बाद में अधिकारियों ने महिला के साथ आए लोगों से बात कर घटनाक्रम पर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक है। पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

महिला की शिकायत पर पति का शांति भंग में चालान
मुजफ्फरनगर। पुलिस कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला सोनी उर्फ इरम मूल रूप से खतौली की रहने वाली है और भोपा के भोकरहेड़ी में आजाद से उसका निकाह हुआ था, जिससे दो बच्चे है। बीते कुछ समय से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि शौहर ने कई दिन पहले सोनी की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। भोपा पुलिस ने मेडिकल के आधार पर आरोपी शौहर आजाद का चालान कर दिया। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद आरोपी ने फिर सोनी को प्रताड़ित किया था। इसी बात नाराज सोनी ने शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों को बुलाकर एसएसपी ऑफिस में मिट्टी का तेल छिड़क लिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि भोपा पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर मेडिकल के आधार पर कार्यवाही की है। यदि महिला को कोई शिकायत थी कि तो वह अपनी बात कह सकती थी।

आग बुझाने के लिए कंबल की हुई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में छात्र के आत्मदाह और अब पति से प्रताड़ित महिला के आत्मदाह की कोशिश की घटना से पुलिस में अफरा-तफरी है। इस तरह की पुनर्रावृत्ति के मद्देनजर पुलिस कार्यालय में कंबलों की व्यवस्था की गई है। एसएसपी ऑफिस समेत कई अन्य कार्यालयों में पुलिस लाइन से कंबलों का इंतजाम किया गया है, ताकि यदि कोई आग लगा लेता तो उसे बुझाने के लिए कंबल की मदद ली जा सके।

संदेश वत्स की हिम्मत की बदौलत टली अनहोनी
मुजफ्फरनगर। निःसंदेह महिला के आत्मदाह की कोशिश महिला हेड कांस्टेबल संदेश वत्स की हिम्मत की बदौलत नाकाम हुई। पैट्रोल छिड़कने के बाद संदेश वत्स ने महिला को सबसे पहले जकडने का काम किया, ताकि वो आग लगाने के लिए किसी माचिस अथवा लाइटर का इस्तेमाल नहीं कर सके। आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने महिला कांस्टेबल की जकड़न से खुद को छुड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। साथ ही महिला कांस्टेबल वत्स ने महिला के पास तक किसी को आने तक नहीं दिया। परमात्मा का शुक्र रहा कि महिला अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई। महिला कांस्टेबल संदेश वत्स ने भी हिम्मत नहीं हारी और अंजाम की परवाह किए बिना आखिर तक महिला सोनी से जूझती रही। जाहिर है कि यदि महिला अपने इरादों में कामयाब हो जाती तो महिला कांस्टेबल को भी कुछ ना कुछ खामियाजा भुगतना पड़ता, क्योंकि वो उससे लिपटी हुई थी। ऐसे में अपनी जीवन की परवाह किए बिना महिला के आत्मदाह की कोशिश को नाकाम करने वाली महिला कांस्टेबल संदेश वत्स पुरस्कार की हकदार बनती है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला