धूप और बारिश से राहत के लिए रोटरी क्लब ने बढ़ाया मदद का हाथ-रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को वितरित किए 60 बड़े छाते

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी, लू और बारिश के बीच रोजाना सड़क पर काम करने वाले मेहनतकश लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ने रविवार को विशेष सेवा अभियान चलाकर 60 बड़े छातों का वितरण किया। क्लब के इस जनहितकारी कार्यक्रम में सब्जी, फल, जूस, शिकंजी और पानी विक्रेताओं समेत कई रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को छाते उपलब्ध कराए गए।
अभियान का शुभारंभ गांधी कॉलोनी क्षेत्र से हुआ। इसके बाद रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य भोपा रोड, नई मंडी और पीठ बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले लोगों को छाते वितरित किए। लाभार्थियों ने क्लब की इस पहल के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025-26) रोटेरियन सीए नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना रोटरी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का आह्वान किया। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने कहा कि छोटे कारोबारियों को मौसम की मार से बचाने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। वहीं क्लब अध्यक्ष सुशोभ बिंदल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों में क्लब निरंतर सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर अमित पटपटिया, भुवनेश गुप्ता, नरेश शर्मा, सौरभ मित्तल, सचिन सिंघल, नीरज जैन, पंकज जैन, अमित सिंघल, प्रशांत, राजकुमार गोयल, अमित वर्मा, विनय सिंघल, डॉ. कमल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, राजन सिंघल, राकेश राठी, अरविंद गर्ग, परमिंदर कुमार, रोहित सिंघल, अंकित मित्तल, विपुल भटनागर, उमेश गोयल, निशांक जैन और क्लब कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव गौरव गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद उपस्थित रोटेरियन साथियों ने जलपान किया। रोटरी क्लब का यह सेवा अभियान शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा