दो जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा किसान मजदूर संगठनउ राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाया

मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर आगामी 2 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा। यदि प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो इस प्रदर्शन को बेमियादी धरने के रूप में तब्दील किया जा सकता है।
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने शनिवार को रुड़की रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं समस्याओं को लेकर दो जुलाई को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान नेता पूरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र से गुजरने वाली काली और हिंडन नदी अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं। इन नदियों के कारण आसपास के लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण के दावे केवल कागजों तक सीमित हैंए जबकि जमीनी स्तर पर हालात लगातार खराब हो रहे हैं। उन्होंने किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध न होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि खाद की किल्लत के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान संगठन के अध्यक्ष पूर्ण सिंह ने चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फूंकने, जर्जर लाइनों और बार-बार फाल्ट की समस्या से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। इसके अलावा नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी न हो। जिलाध्यक्ष ठाकुर लोकेश राणा, युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, अंकित राणा, राजकुमार, मनोज राणा, राजेंद्र राणा, दीक्षित राणा और तहेंद्र राणा आदि पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा