डल्लू देवता स्थल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मुजफ्फरनगर। पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को शामली रोड स्थित प्राचीन डल्लू देवता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर अपने पितरों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना की और मोक्ष की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पितरों का तर्पण किया और विशेष पूजा संपन्न कराई। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। धार्मिक माहौल में भजन-कीर्तन गूंजते रहे।इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी।डल्लू देवता स्थल पर हुए धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली और वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला