जिले के 15 चयनित अभ्यर्थियों में से 13 को नियुक्ति पत्र सौंपे

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1112 कनिष्ठ सहायकों एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से लाइव प्रसारण कर सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिले के 15 चयनित अभ्यर्थियों में से 13 को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि तकनीकी कारणों से 2 अभ्यर्थियों के पत्र रोके गए। सभी चयनित अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ समारोह में पहुंचे और अधिकारियों से नियुक्ति पत्र ग्रहण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग तेजी से तरक्की कर रहा है। जहां पहले अस्पतालों में आईसीयू बेड, सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, वहीं अब हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि उनके परिवार और प्रदेश को उन पर गर्व हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने की। इस अवसर पर एमएलसी वंदना वर्मा, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे। समारोह में डॉ. गीतांजलि वर्मा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला