जिले का हर बूथ जीतने की तैयारी में सपा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को सपा कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि सभी जाति और धर्मों के मतदाता तथा कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर जिले के हर बूथ पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से संगठन के कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आएंगे और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएंगे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी से जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की मजबूत ताकत के साथ समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव और राकेश शर्मा ने कहा कि सभी जाति वर्गों का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यूपी में अव्वल स्थान पर होने के कारण वर्ष 2027 में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। बैठक में सपा नेताओं पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, विनय पाल, नौशाद अली, बृजराज सैनी, श्यामलाल बच्ची सैनी, मेहराज तेवड़ा, सतेंद्र सैनी आदि ने कार्यकर्ताओं से वोट चोरी के प्रयासों से सतर्क रहने और पूरी सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में डटे रहने का आह्वान किया।बैठक में पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, शमशेर मलिक, आमिर कासिम एडवोकेट, अंकित शर्मा, अब्दुल्ला राणा, अलीम सिद्दीकी, अंसार आढ़ती, मौलाना मोहम्मद नजर, तहसीन मंसूरी, सलीम मलिक, दर्शन पाल, सतीश गुर्जर, राशिद मलिक, अब्दुल्ला कुरैशी, पूजा अंबेडकर सहित विभिन्न विधानसभा और नगर अध्यक्षों, सभासदों और युवजन सभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने सपा संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला