मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित लगभग 300 वर्ष पुरानी जाहरवीर गोगाजी महाडी पर बाबा गोरखनाथ की मूर्ति स्थापना की छठी वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन की जानकारी देते हुए सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक आस्था और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष यह कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस भंडारे को सफल बनाने में वंश कश्यप, सुशील प्रजापति, मोहित प्रजापति, राजू मिस्त्री, सुभाष वर्मा, वासु सहित अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर भक्तगणों ने महाड़ी परिसर में बाबा गोरखनाथ के जयकारे लगाए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं।







