गौकशों और पुलिस से मुठभेडः दो गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर। शेरपुर और बामनहेरी मार्ग पर गौकशी कर रहे गौकशों से पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौकश गोली लगने से जख्मी हो गए। इनके पास से 50 किलो गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस मंगलवार देर रात शेरपुर से बामनहेरी मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने आवाज देकर टार्च की रोशनी मारी तो तीन लोग कार से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो गौकश घायल हो गए। इनमें हकीकत पुत्र मौसम अली और नजाकत पुत्र मौसम अली निवासी शेरपुर शामिल है। जबकि इनका तीसरा साथी भागने में सफल हो गया।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब 50 किलो गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गौकशी के उपकरण, कार व अवैध शस्त्र बरामद हुए है। पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद मांस की जांच करायी गई, जिसमें प्रथम दृष्टया गौमांस की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के लिये मांस का सेंपल एकत्रित कर मांस व अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल