मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन संजय कुमार वर्मा, एसडीएम कृष्णकांत, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने एक-एक कर किसानों की शिकायतों व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज उपलब्धता, फसल क्षति मुआवजा, पशु उपचार व अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं, तकनीकी उन्नयन और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। किसान दिवस कार्यक्रम संवाद और समाधान के मंच के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां किसानों ने सक्रिय रूप से अपनी बात रखी और अधिकारियों ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।







