एसडी पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित एसडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। असल में स्कूल के बाहर रोजाना रोडवेज बसों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिनसे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर हर दिन रोडवेज बसों का जमावड़ा लगता है, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन फंस जाते हैं और कई बार दुर्घटना जैसी स्थिति बन जाती है। अभिभावकों ने बताया कि वे कई बार स्कूल प्रबंधन को इस समस्या की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। लंबे समय से समाधान न होने पर आज उनका सब्र टूट गया और उन्होंने स्कूल पहुंचकर इंचार्ज से जवाब मांगा। हंगामे के दौरान अभिभावकों ने स्कूल इंचार्ज से कहा कि क्या स्कूल प्रबंधन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? रोजाना बसों का यह जमावड़ा बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद अभिभावकों ने स्कूल इंचार्ज को 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 10 दिन बाद सभी अभिभावक स्कूल गेट के बाहर धरना देंगे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कुछ अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो वे जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने मांग रखी कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित ट्रैफिक व्यवस्था की जाए। स्कूल समय में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, और यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला