ऊर्जा मंत्री के बयान से नाराज हुआ वैश्य समाज

खतौली। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विवादित बयान से वैश्य समाज में आक्रोश फैल गया है। मंत्री ने बिजली विभाग की एक सभा में व्यापारियों और बनिया समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
बताते चलें कि मंत्री ने कहा था, ‘यह बनिये की दुकान नहीं है, बनिये की दुकान पर पैसा देने के बाद भी माल नहीं मिलता।’ इस टिप्पणी से वैश्य समाज और व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त हो गया है। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा बनिया समाज पर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक व आहत करने वाली है। इससे बनिया समाज और व्यापारियों को ठेस पहुंची है। ऊर्जा मंत्री तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अन्यथा उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए। नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री की वैश्य समाज के खिलाफ घृणित टिप्पणी सोची समझी राजनीति के तहत की गई है। वह माफी मांगकर और खेद जताकर उक्त विषय को खत्म कर सकते थे। वरिष्ठ नगर महामंत्री अमित गोयल ने कहा, अभी तो अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के बैनर तले केवल ज्ञापन दिया गया है। चेतावनी दी गई कि जरूरत पड़ने पर समस्त वैश्य समाज सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा । ऐसे मंत्री को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और वैश्य समाज से शीघ्र सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी, अन्यथा की स्थिति में आगामी चुनावों में इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर वैश्य समाज चुनाव का बहिष्कार भी करेगा। ज्ञापन देने वालों में रामकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, अजय, नितिन सिंघल, अभिषेक गोयल चक्की वाले, निर्भीक अग्रवाल, सचिन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे